News

पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ : दशरथ वर्मा को फिर मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Parmeshwar Kumar Damami


भीलवाड़ा, 22 जुलाई- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के संगठन विस्तार के तहत भीलवाड़ा देहात जिला कांग्रेस कमेटी के पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष दशरथ वर्मा को पुनः मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन द्वारा उनके कार्यों और सक्रिय भूमिका पर जताया गया विश्वास बताया।

पुनः मनोनयन के बाद दशरथ वर्मा ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक, भीलवाड़ा देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामलाल जाट, राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, सहाड़ा–रायपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी तथा सहाड़ा–रायपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी सहित कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, पौधारोपण अभियान को गति देने, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने तथा कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 07 22 at 8.53.32 PM WhatsApp Image 2026 07 22 at 8.53.43 PM

दशरथ वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ-साथ आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

जिला अध्यक्ष पद पर पुनः मनोनयन की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और समर्थकों ने दशरथ वर्मा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button