पश्चिमी टुण्डी प्रखण्ड क्षेत्र मनियाडीह थाना के करमाटांड जंगल में 26 वर्षीय युवक का लटकता हुआ शव मिला

दीपक कुमार पाण्डेय
टुंडी/ धनबाद। आज दिनांक 11 जून 2026 दिन वृहस्पतिवार को पश्चिमी टुण्डी प्रखण्ड क्षेत्र मनियाडीह थाना क्षेत्र जाताखुंटी पंचायत अंतर्गत करमाटांड गांव ( सरकारी डिग्री कॉलेज के ठीक पीछे) राजकुमार सिंह के 26 वर्षीय पुत्र बजरंगी सिंह का करमाटांड जंगल के बीचोंबीच एक वृक्ष के सहारे लटकता हुआ शव सुबह-सुबह देखा गया, थाना प्रभारी के अनुसार लगभग 06:45 बजे मनियाडीह पुलिस को सूचना दिया गया, थाना प्रभारी अकबर अहमद खान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा, पुलिस ने परिजनों के समक्ष ग्रामीणों के सहयोग से शव को उतारा और पोस्टमार्टम हेतु बजरंगी सिंह के शव को शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल धनबाद भेजा गया।

बजरंगी सिंह विगत 10 जून संध्या 04 बजे से ही घर से निकला था जब रात्रि में आवास नहीं आया तों खोजबीन आरम्भ किया गया था।
प्रभारी के अनुसार पोस्टमार्टम के उपरान्त ही यह स्पष्ट रूप से कहा जाएगा की यह मामला हत्या का हैं या आत्महत्या का ।।











