विकास की प्राथमिकताओं को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी छगन लाल माली ने रखी बात

प्रभुलाल लोहार
भीलवाड़ा। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 59 में चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। वार्ड 59 से निर्दलीय प्रत्याशी छगन लाल माली (शिव मंदिर वाले) ने क्षेत्र के विकास और आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान को अपनी प्रमुख प्राथमिकता बताया है।
छगन लाल माली ने कहा कि वार्ड में सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और स्ट्रीट लाइट सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम स्तर पर जनता की समस्याओं का समय पर समाधान होना चाहिए। वार्डवासियों की आवाज को मजबूती से प्रशासन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने महंगाई और बढ़ते घरेलू खर्च को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि आम परिवार, किसान, मजदूर और युवा विभिन्न आर्थिक चुनौतियों से गुजर रहे हैं। ऐसे में स्थानीय जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है कि वह वार्ड की नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करे और जनता के बीच उपलब्ध रहे।
वार्ड 59 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में छगन लाल माली के चुनाव मैदान में उतरने से स्थानीय चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं। आने वाले दिनों में वार्ड के स्थानीय मुद्दे और प्रत्याशियों की विकास संबंधी प्राथमिकताएं चुनावी चर्चा के केंद्र में रहने की संभावना है।











