News
शुभम शर्मा बने युवा कांग्रेस के ब्लॉक महासचिव, संगठन ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Satyanarayan Sen
भीलवाड़ा। युवा कांग्रेस संगठन ने शुभम शर्मा को ब्लॉक महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शुभम शर्मा को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
शुभम शर्मा के ब्लॉक महासचिव बनने के बाद युवा शक्ति को संगठित करने, संगठन को मजबूत बनाने तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की दिशा में उनके सक्रिय योगदान की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर शुभम शर्मा को बधाई देते हुए उनके सफल एवं सक्रिय कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।











