पाली के दिव्यांगो ने मुख्यमंत्री भजनलाल के विशेष योग्यजन युवा संवाद कार्यक्रम का आनलाईन देखा लाईव।

घेवरचंद आर्य पाली
सपनों की उड़ान दिव्यागो के लिए असंम्भव कुछ भी नहीं मुख्यमंत्री आवास जयपुर में आयोजित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विशेष योग्यजन युवा संवाद कार्यक्रम को पाली के दिव्यांग जनों ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग वि सी रूम से आनलाईन लाईव टू वे कार्यक्रम मे भाग लिया गया । कार्यक्रम एक से तीन बजे वंदेमातरम गान एवं जन-गण-मन गान से आरंभ हुआ जो दो घंटे अनवरत चला।

सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के उप निदेशक ज्योति प्रकाश अरोडा ने बताया की कार्यक्रम में दिव्यांग सेवा संस्थान के जालाराम देवासी दिव्यांग सेवा समिति पाली के घेवरचन्द आर्य, विनोद कुमार जैन, बुधाराम पन्नूसा, पेरा क्रिकेट खिलाड़ी भरत पंवार, पेरा स्वीमिंग खिलाड़ी शान्ति देवी, राकेश कुमार कुमावत, बीजाराम पटेल, शारदा देवी, वागाराम देवासी, महेंद्र मेघवाल तथा महावीर मूक बधिर विद्यालय सिरियारी के शिक्षक देवीलाल शर्मा, जीवनराम, सुरेशकुमार अपनी दुनिया मानसिक विद्यालय के शिक्षक दिनेश शर्मा और इन दोनों विद्यालय के मूक-बधिर विद्यार्थी और दिव्यांग जन मोजूद रहे।
रिपोर्ट घेवरचन्द आर्य पाली











