News

1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए त्रिदेव के दर्शन मंगलवार को होगी विशाल भजन संध्या

Gautam Surana

कंवलियास। सावन माह के दूसरे सोमवार को त्रिदेव महादेव मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रात्रि से ही हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगे। प्रातःकाल होते-होते मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से पूरी तरह भर गया तथा दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और पवित्र तीर्थस्थलों से कांवड़िए डीजे, भजन-कीर्तन और “बोल बम” के जयघोष के साथ पैदल यात्रा करते हुए त्रिदेव महादेव मंदिर पहुंचे।

WhatsApp Image 2026 08 10 at 5.48.37 PM WhatsApp Image 2026 08 10 at 5.45.29 PM

अनेक श्रद्धालुओं ने डाक कांवड़ के माध्यम से पवित्र जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। भजन-कीर्तन, शिव आराधना और धार्मिक आयोजनों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।सैकड़ों पदयात्री कई किलोमीटर पैदल चलकर मंदिर पहुंचे। युवा कार्यकर्ताओं पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था संभाली मंगलवार को भक्ति संध्या का आयोजन होगा जिसमें प्रकाश दास जी महाराज लहरुदास वैष्णव अपनी प्रस्तुति देंगे

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button