News

डेढ़ माह से नलों में गंदा पानी, शिकायतों के बाद भी नहीं जागा PHED

Prabhu Lal Lohar

भीलवाड़ा। वार्ड 59 के मोती नगर और पथिक नगर में पिछले डेढ़ माह से घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। लगातार दूषित पानी की सप्लाई से वार्डवासियों में रोष है। लोगों का कहना है कि पानी की गुणवत्ता खराब होने से स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। कई लोगों में चर्म रोग सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। समस्या को लेकर वार्ड पार्षद एवं वार्डवासियों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अधिकारियों को कई बार शिकायत की, लेकिन इसके बावजूद हालात नहीं सुधरे। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

WhatsApp Image 2026 07 31 at 11.32.47 AM

नलों में पानी आता है, लेकिन उपयोग लायक नहीं
वार्डवासियों के अनुसार नलों में आने वाला पानी गंदा होने के कारण उसे पीने और घरेलू काम में इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है। लंबे समय से समस्या बने रहने के बावजूद समाधान नहीं होने से लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

पानी की जांच कर स्थायी समाधान की मांग
वार्डवासियों ने विभाग से तत्काल पानी के सैंपल लेकर जांच करवाने, पाइपलाइन की जांच करने और दूषित पानी की सप्लाई का कारण पता लगाकर स्थायी समाधान करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पेयजल से जुड़ी समस्या को लेकर विभाग को किसी बीमारी या बड़ी घटना का इंतजार नहीं करना चाहिए। जल्द समाधान नहीं हुआ तो वार्डवासी आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button