News

गुरुपूर्णिमा पर्व पर मुख्यमंत्री ने महंत योगी रामनाथ अवधूत को भेजी शॉल, दुपट्टा, श्रीफल, मिष्ठान एवं गुरु दक्षिणा

नोहर। स्थानीय भारतमाता आश्रम में बुधवार को गुरुपूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य गुरु पूजन, देव पूजन, हवन एवं गुरु पादुका पूजन जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। आश्रम में दिनभर भक्तों एवं श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने महंत योगी रामनाथ अवधूत के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए शॉल, दुपट्टा, श्रीफल, मिष्ठान तथा गुरु दक्षिणा भेंटस्वरूप प्रेषित की। मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए इस सम्मान को उपस्थित श्रद्धालुओं ने भारतीय गुरु-परंपरा के प्रति आदर और सम्मान का प्रतीक बताया।

WhatsApp Image 2026 07 31 at 12.04.22 PM 1 WhatsApp Image 2026 07 31 at 12.04.22 PM

इस अवसर पर देवस्थान विभाग की सहायक आयुक्त श्वेता चौधरी, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक पारीक, जन अभाव अभियोग समिति सदस्य शैलेन्द्र वर्मा, ओमप्रकाश सुथार, श्रवण मौर्य, बेगराज शर्मा, बजरंगलाल पारीक, शिवम वर्मा, धर्मपाल मान, डॉ. महेश सहारण, अजीत सिंह राठौड़, सूरज पेंटर, विनोद जांगिड़, विक्रम स्वामी, समर्थ सैनी, प्रेम स्वामी, मदन सैनी, कुलदीप सीराव, विनोद छींपा, गणेश स्वामी, पवन स्वामी, दीपक भार्गव, लक्की सिंह चारण सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर महंत योगी रामनाथ अवधूत ने सभी श्रद्धालुओं को गुरुपूर्णिमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा समाज में संस्कार, सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button