विश्व आदिवासी दिवस पर सिद्धू कान्हू चौक जाताखूंटी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन वितरण सह भंडारे में उमड़ी लोगों की भीड़।

- दीपक कुमार पांडे
टुण्डी : सिद्धू कान्हू सामाजिक शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक समिति जाताखूंटी के तत्वावधान में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर समिति की संस्थापिका सह ज़िप सदस्या मीना हेंब्रम एवं जाताखूंटी पंचायत की मुखिया आशा मुर्मू तथा नायके बाबा शिवलाल हेंब्रम की संयुक्त उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सिद्धू कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। इसके अलावा सिद्धू कान्हू सामाजिक शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक समिति जाताखूंटी के द्वारा जाहिर स्थान में पूजा अर्चना के साथ पौधारोपण कार्य किया गया।समिति ने क़रीब दर्जन भर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें पतल बुनाई, बच्चों के लिए एक मिनट में जलेबी खाने वाली प्रतियोगिता काफ़ी आकर्षक का केन्द्र रहा।
साथ ही महिलाओं के लिए सूई धागा, बच्चों के लिए जनरल नॉलेज की प्रतियोगिता परीक्षा, साथ ही कुर्सी का खेल प्रतियोगिता भी काफ़ी लोकप्रिय रहा। समिति के संस्थापिका सह ज़िप सदस्या की निजी मद से करीब पचास पीस साड़ियों एवं गमछों की व्यवस्था की गई थी जिससे समिति ने अपने सभी वरीय सदस्यों को अंकवस्त्र देकर सम्मानित किया। खेल-कूद में सफल बच्चों के बीच डायरी एवं कलम का वितरण किया गया। जबकि अतिथियों के लिए समिति ने बड़े पैमाने पर भंडारे का आयोजन किया था जिसमें करीब पांच सौ लोगों ने सिद्धू कान्हू की ऐतिहासिक मैदान में भोजन का लूफ्त उठाया।
अच्छे समाचार संकलन के लिए पत्रकार दीपक पाण्डेय टुण्डी को पगड़ी पहनाकर एवं डायरी कलम से सुशोभित किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव शक्ति हेंब्रम द्वारा किया साथ ही उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना वर्तमान समय में अत्यंत जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष फेलेन सोरेन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से समिति के संस्थापिका सह ज़िप सदस्या मीना हेंब्रम, मुखिया आशा मुर्मू, अध्यक्ष फेलेन सोरेन, सचिव शक्ति हेंब्रम,ग्राम प्रधान सह समिति सदस्य बेसर हेंब्रम, मांझी बाबा शिबल हेंब्रम,नायके बाबा शिवलाल हेंब्रम, जोग मांझी सुखलाल मुर्मू,जोग मांझी दिनेश हेंब्रम समेत समिति के सभी सक्रिय लोगों की अहम् भूमिका रही।











