सुमेरपुर के SK WARRIORS ने रचा इतिहास, 16 पदकों के साथ पाली जिले का बढ़ाया मान

8वीं राजस्थान स्टेट कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, Special Recognition Award से भी सम्मानित
सुमेरपुर। दौसा में आयोजित 8वीं राजस्थान स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026-27 में सुमेरपुर की SK WARRIORS कराटे टीम ने पाली जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। टीम के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और अनुशासन का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में कुल 16 पदक प्राप्त किए। प्रतियोगिता का आयोजन राज स्पोर्ट कराटे एसोसिएशन (RSKA) द्वारा तथा मेजबानी डिस्ट्रिक्ट कराटे एसोसिएशन दौसा (DKAD) द्वारा की गई। प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
SK WARRIORS के खिलाड़ियों ने कुमिते और काता दोनों स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में दृष्टि संघवी ने कुमिते में स्वर्ण एवं काता में कांस्य, अरबाज खान ने कुमिते में स्वर्ण एवं काता में कांस्य, जयेश ने कुमिते में रजत, सुजल कुमार ने कुमिते में कांस्य एवं काता में रजत, मनोज कुमार ने कुमिते एवं काता दोनों में कांस्य, विष्णु कुमार ने कुमिते में कांस्य, मितेश पाल मीणा ने काता में कांस्य, तेजपाल सिंह ने कुमिते में कांस्य, नक्ष ने कुमिते में कांस्य तथा मानसी ने कुमिते में रजत एवं काता में कांस्य पदक प्राप्त किया व युवराज ने भाग लिया |
प्रतियोगिता में पदकों के शानदार प्रदर्शन के साथ SK WARRIORS टीम को “special Recognition Award” से भी सम्मानित किया गया। टीम को विशिष्ट एवं आकर्षक जिला-स्तरीय ट्रैकसूट, एकजुट टीम प्रस्तुति तथा अनुशासन के लिए विशेष पहचान मिली।
टीम के हेड कोच श्रवण कुमार मीणा एवं मैनेजर सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। टीम के शानदार प्रदर्शन पर टीम कोच श्रवण कुमार मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी NKFI Nationals के लिए किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता में RSKA के Technical Director Shihan Lal Darda, के दिशानिर्देशन में हुआ
🎉 विजेता खिलाड़ियों का किया स्वागत
प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल कर सुमेरपुर लौटने पर शारदा विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खिलाड़ियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विद्यालय की संचालिका लिलावती मीणा तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक संघ के अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर छगन मीणा (अल्पा), प्रताप राम, महेश कुमार (चीफ इंस्ट्रक्टर, सिरोही), मदन कुमार (चीफ इंस्ट्रक्टर, पाली), उकेन्द्र परिहार, यशपाल एवं नारायणलाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी SK WARRIORS टीम के खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं SK WARRIORS की इस उपलब्धि से सुमेरपुर सहित पूरे पाली जिले में खुशी का माहौल है। टीम के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।











