अंगाई माता वार्षिक मेले की तैयारियों को लेकर विकास समिति की बैठक आयोजित

Hanuman Singh
बीसलपुर। अंगाई माता विकास समिति बीसलपुर की ओर से आज वार्षिक मेले के आयोजन एवं व्यवस्थाओं को लेकर समिति अध्यक्ष दलपत सिंह राव, सुमेरपुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी वार्षिक मेले के सफल आयोजन तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में आगामी बैठक में टेंट, भजन कलाकार, साउंड सिस्टम, हवन, पत्रिका, फोटोग्राफर, भोजन एवं पेयजल सहित विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस संबंध में समिति की अगली बैठक 18 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
बैठक में अंगाई माता विकास समिति के कोषाध्यक्ष बिशन सिंह राव सेवाड़ी, सचिव हनुमान सिंह राव, संरक्षक भंवर सिंह राव बीजापुर, सदस्य कालू सिंह राव एवं प्रदीप राव उपस्थित रहे। इसके साथ ही सतीमाता विकास समिति कोठार के कोषाध्यक्ष अरविंद राव तथा कालिका माता विकास समिति सेवाड़ी के अध्यक्ष गोरधन सिंह राव सेवाड़ी सहित सदस्य नरपत सिंह, वीरेंद्र सिंह एवं हनवंत सिंह सुमेरपुर भी बैठक में मौजूद रहे।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने वार्षिक मेले की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विचार-विमर्श किया।











