फरधान पुलिस ने 09 दिन पहले हुई चोरी के चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी के बर्तन बरामद

पुनीत कुमार
लखीमपुर खीरी । जिले में फरधान पुलिस ने 18 जुलाई को हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी के पीतल के बर्तन हुए बरामद। पुलिस के मुताबिक, 18 जुलाई 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 0296/2026 (धारा 305(ए) बीएनएस) की विवेचना के दौरान पहले तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर चोरी गया अधिकांश सामान बरामद कर लिया गया था। जबकि एक आरोपी सचिन कुमार फरार चल रहा था।

थाना प्रभारी निरक्षक निराला तिवारी ने बताया कि रविवार को सकतापुर पुल के पास चेकिंग और गश्त के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन कुमार पुत्र छत्रपाल, निवासी ग्राम उजारगूम, थाना फरधान, जनपद खीरी के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक बोरी में रखा एक पीतल का लोटा और एक पीतल का चम्मच बरामद होने का दावा किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम उपनिरीक्षक जुनैद खाँ, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार पटेल तथा कांस्टेबल रिंकूपाल मौजूद रहे।











