उत्तर प्रदेश

नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के चुनाव फरवरी 2027 में प्रस्तावित, सोशल मीडिया पर संगठन के प्रचार-प्रसार को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.डी. शर्मा ने की अपील

संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान, फरवरी में होगी दावेदारी और नामांकन की प्रक्रिया

IMG 20261102 WA0021
नेशनल मीडिया प्रेस क्लब (NMPC) के आगामी संगठनात्मक चुनाव फरवरी 2027 में प्रस्तावित हैं। चुनाव को लेकर संगठन में अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.डी. शर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन के प्रचार-प्रसार को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की अपील की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.डी. शर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारी और सदस्य अपने-अपने स्तर से सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों, उद्देश्यों और उपलब्धियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। सोशल मीडिया पर सभी की सक्रियता और सहभागिता से संगठन की मजबूत पहचान बनेगी और व्यापक स्तर पर लोगों तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित होगी।

उन्होंने बताया कि फरवरी 2027 में चुनाव प्रस्तावित हैं। वहीं, विभिन्न पदों के लिए दावेदारी एवं नामांकन की प्रक्रिया भी फरवरी माह में संपन्न होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी साथियों से अभी से संगठन को मजबूत बनाने, आपसी समन्वय बनाए रखने और प्रचार-प्रसार में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।

*एम.डी. शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की एकजुटता, सक्रियता एवं सहभागिता पर निर्भर करती है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button