News
चारभुजा ठाकुर जी मंदिर और हनुमान जी मन्दिर खोखरा में जल जुलनी एकादशी पर रेवाड़ी निकाली

गोपाल सिंह खोखरा
निकटवर्ती ग्राम खोखरा में जल जुलनी एकादशी पर रेवाड़ी निकाली गई । जिसमें चारभुजा ठाकुर जी मन्दिर और हनुमान जी मन्दिर से रवाना होकर गांव के मुख्य चौराया से होकर तालाब की पाल पर पहुंची, वहां पर पूजा अर्चना कर भगवान ठाकुर जी को भोग लगाकर आरती की । उसके बाद गांव में मुख्य तालाब में भगवान ठाकुर जी को स्नान कराया। जिसमें किशन सिंह जैतावत, गोपाल सिंह खोखरा, राजस्थान प्रदेश सोशल मीडिया समन्वयक, शिव मंगल सिंह राठौड़, रविन्द्र सिंह, केसर सिंह जैतावत, सहित ग्राम वासी मौजूद रहे।
पुजारी घनश्याम नाथ व सोहन दास ने भगवान ठाकुर जी को स्नान कराया।






