खेपड़िया खेड़ा में नवनिर्वाचित सरपंच नारायण सिंह नवलपुरा का भव्य स्वागत, अब विकास की परीक्षा!

नारायण लाल गुर्जर
खेपड़िया खेड़ा (हनुमान नगर)। ग्राम पंचायत जोरावरपुरा के नवनिर्वाचित सरपंच श्री नारायण सिंह नवलपुरा का खेपड़िया खेड़ा में समस्त ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नवनिर्वाचित सरपंच के स्वागत के दौरान ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनसे क्षेत्र के विकास की अपेक्षाएँ जताईं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि नई पंचायत के कार्यकाल में गांव में विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा स्थानीय समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

अब ग्रामीणों की निगाहें नई पंचायत पर टिकी हैं। गांव में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, जनसमस्याओं के निस्तारण और विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों को नई उम्मीदें हैं। ऐसे में नवनिर्वाचित सरपंच के सामने ग्रामीणों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।











