News

परमार ने रानी नगरपालिका अध्यक्ष बाबूलाल भाट का किया स्वागत

Vikram B Rathod

पूर्व सांसद पुष्प जैन एवं भाजपा प्रभारी लूणकर जैन भी रहे उपस्थित

रानी। श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई-बाली के आयोजक नरेंद्र परमार ने रानी नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबूलाल भाट का दुपट्टा पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर परमार ने पूर्व सांसद पुष्प जैन एवं रानी भाजपा प्रभारी लूणकर जैन का भी दुपट्टा पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। साथ ही रानी नगरपालिका के नवनिर्वाचित सभी पार्षदों का मोमेंटो भेंट कर अभिनंदन किया गया। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष शैलू अग्रवाल का भी स्वागत किया गया।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 4.28.58 PM WhatsApp Image 2026 09 22 at 4.28.57 PM

परमार ने बाली नगरपालिका अध्यक्ष देवी बाई, उपाध्यक्ष नरपत सिंह राजपुरोहित, फालना नगरपालिका अध्यक्ष उमा कंवर तथा सादड़ी नगरपालिका अध्यक्ष संजय बोहरा को जीत की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद हरीश गहलोत, दिनेश जैन, डालचंद मेवाड़ा, राजेंद्र गौतम, रघुदत्त गौतम, जयंतीलाल वैष्णव, वरुण गौतम एवं अमित देवगन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अंत में नरेंद्र परमार ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button