टुण्डी में चोरी की घटना में अप्रत्याशित वृद्धि लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर

दीपक कुमार पाण्डेय।
इन दिनों टुंडी थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटना में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है। महाराजगंज एवं बेहड़ा की सीमा पर स्थित बापन मंडल एवं बुलू देवी बीसीसीएल कर्मी के घर में अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा विगत दुर्गा पूजा के पूर्व दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें लाखों रुपए के जेवरात एवं नगदी की लूट हुई थी। इसके अतिरिक्त बेहड़ा गांव से ही एक 407 वाहन की चोरी हुई बेहड़ा गांव के पास से ही दर्जनों वाहनों की बैटरी एवं केवल की चोरी हुई। 2 दिन पूर्व गुरुवार के देर रात्रि में कदैयां गांव के पास बन रहे पुल के कार्य स्थल से लाखों रुपए के लौह सामग्री की चोरी हो गई लेकिन टुंडी पुलिस को किसी घटना में कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
लगातार घट रहे घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में भी सजकता बढ़ी है लोगों की सतर्कता के कारण ही बीते शुक्रवार की रात करीब 12:30 बजे बेहड़ा गांव के पास ट्रैक्टर के बैटरी चुराने का प्रयास कर रहे एक चोर को रांची से चुराए गए एक बाइक सहित खदेड़ कर पकड़ा और उसे टुंडी पुलिस के हवाले किया गया हालांकि उसके तीन अन्य साथी एक दूसरे बाइक से भागने में सफल रहे लेकिन टुंडी पुलिस द्वारा दो दिन बीत जाने के बाद भी ना तो उसे पर कोई मामला दर्ज किया गया और ना ही उसे जेल भेजा गया अब तो लोग टुंडी पुलिस के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगने लगे हैं।











