News
टुण्डी विधायक का प्रयास रंग लाया पीड़िता को मुख्यमंत्री गंभीर बिमारी योजना से 40,000 की आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराया गया

Deepak Kumar Pandey
टुण्डी : टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो का प्रयास रंग लाया और ऐनवक्त पर पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री गंभीर बिमारी योजना के तहत 40,000 रूपए का चेक जीतपुर मुखिया के नेतृत्व में गुरुवार को सौंप दिया गया।

ज्ञात हो कि जीतपुर गांव निवासी प्रयाग महतो का गंभीर बिमारी से ग्रसित होने के कारण मृत्यु हो गया था ख़बर पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने उनके निवास स्थान पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया था और आज़ उनकी पत्नी कलावती देवी को जीतपुर मुखिया के नेतृत्व में चालीस हजार रुपए का चेक सौंपा गया।इस विकट परिस्थिति में चेक पाकर पीड़ित परिवार ने विधायक का आभार प्रकट करते हुए प्रशंसा की है।











