बजरंग दल पाली की बैठक सम्पन्न, अशोक सिंहल जन्म शताब्दी वर्ष पर हुआ मंथन

घेवरचन्द आर्य
पाली विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल की विभाग बैठक रविवार को सिंधु भवन, सिंधी कॉलोनी, पाली में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के कार्य विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा अशोक सिंहल जन्म शताब्दी वर्ष को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला संयोजक हँसमुख गहलोत ने बताया कि मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रांत के सह संयोजक दीपक प्रजापत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के कार्यों को समाज के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने तथा युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही अशोक सिंहल जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विहिप प्रवक्ता मनीष सेन ने बताया कि इस दौरान प्रान्त सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, जिला सह मंत्री मानवेंद्र सिंह भाटी, बाली जिला संयोजक श्रीपाल सिंह, सोजत जिला संयोजक दलपत टांक, विक्रांत सिंह, सुरेश चौधरी, केलाश कुमावत, श्रवण भिलवारा, जिला सुरक्षा प्रमुख प्रविण सोनी, दुर्गेश चौहान, अभ्यवीर सिंह, गौरव शर्मा, प्रमोद गॉड, प्रेम लोहानी, प्रमोद गोस्वामी, भेरूसिंह राजपुरोहित, मनीष दवे, महेंद्र सहित विभाग एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं विभिन्न दायित्वों से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।











