उत्तर प्रदेश

मदीने में होगी मुल्क ए हिन्दोस्तान की सलामती की दुआ

जौहर एसोसिएशन ने मोहम्मद तनवीर को सफर-ए-उमरा पर रवाना किया

IMG 20260928 WA0008

IMG 20260928 WA0009कानपुर:आज एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी की अगुवाई में हरमैन शरीफैन (मक्का-मदीना) की जियारत करने के लिए मोहम्मद तनवीर को आज सुबह मदीने में मुल्क की सलामती, अमन, भाईचारे की दुआ की गुज़ारिश के साथ रवाना किया।
जौहर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने बताया कि बहुत खुशनसीब लोग है जिन्हे अल्लाह व उसके रसूल के घर से बुलावा आता है।
आज वासिक बेग बरकाती का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और उन्हें सफर-ए- उमराह पर रवाना किया गया और उनसे मदीने वाले आका के दर पर मुल्क ए हिन्दुस्तान में अमन चैन आपसी सौहार्द भाईचारे की दुआ करने की गुज़ारिश की गयी।
हाशमी ने बताया कि मोहम्मद तनवीर कानपुर से दिल्ली स्थित इन्दिरा गाँधी एयरपोर्ट से सऊदी अरब के लिए रवाना हुए हैं और मक्का शरीफ व मदीना शरीफ मे हाजिरी देकर मुल्क की सलामती की दुआ करेंगे!
आज स्वागत करने वालों मे राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी,मोहम्मद फरहान कुरैशी हाफ़िज़ मोहम्मद शोएब वारसी,शादाब रज़ा कानपुरी,आदिल कुरैशी,मोहम्मद ईशान,साकिब अन्सारी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button