नित्यानंद सूरीश्वरजी के जन्मोत्सव पर निशुल्क चिकित्सा शिविर 2 अगस्त को

Jethmal B Rathod
भायंदर :- परम पूज्य पंजाब केसरी आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी के 92 वें स्वर्गारोहण दिवस पर सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में मुनिराज मोक्षानंदजी म.सा.के प्रेरणा से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया हैं।
फोरम के महासचिव अतुल गोयल ने बताया की शिविर श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर में चातुर्मास हेतु बिराजमान साध्वी श्री सोम्यकला श्रीजी ने भी आशीर्वाद दिया। सुबह 09 से दोपहर 01 बजे तक भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्प्लेक्स में हुआ।

भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से 15 के मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किये गए व 20 से ज्यादा चश्मे दिए गए व 90 से ज्यादा मरीज लाभान्वित हुए। शिविर में नेत्र जांच, डायबिटीज, ECG, थाइरोइड, ब्लड प्रेशर,थाइरोइड, दांतो की जांच की गई। व शिविर में कस्तूरी हॉस्पिटल व खुशी डेंटल केअर ने सेवाएं दी।











