विहिप-बजरंग दल पाली ने किया आदिकवि ऋषि वाल्मीकि को श्रद्धा पूर्वक याद

Ghevarchand Arya
महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल,पाली के कार्यकर्ताओं ने धानमंडी स्थिति विभाग कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि जी को श्रद्धा पूर्वक याद कर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा लिखित वाल्मिकी रामायण के अनुसार आचरण करने का संकल्प लिया।
प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि नगर अध्यक्ष आनन्द स्वरूप गुप्ता ने संबोधित करते हुए महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन एवं आदर्शों का स्मरण कर उनके द्वारा रचित वाल्मीकि रामायण को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन समाज को ज्ञान, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, प्रान्त सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, नगर मंत्री दुर्गेश चौहान, नगर संयोजक कैलाश कुमावत, सह संयोजक श्रवण भिलवारा, ब्लोउपासना प्रमुख प्रमोद गॉड, गोपाल अग्रवाल, प्रेम लोहानी, रविन्द्र चौहान, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट घेवरचन्द आर्य पाली











