त्रिदेव महादेव मंदिर कंवलियास में आस्था के साथ दान राशि ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

गौतम सुराणा
कंवलियास। त्रिदेव महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था के साथ दान राशि भी लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। मंगलवार को मंदिर के साप्ताहिक दान पात्र को खोला गया, कोषाध्यक्ष भैरू लाल जांगिड़ ने बताया कि जिसमें 25 लाख 79 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। यह मंदिर के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक साप्ताहिक दान राशि मानी जा रही है।सावन माह के तीसरे सोमवार को मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की इसी अपार आस्था का प्रभाव दान राशि पर भी दिखाई दिया। मंदिर में प्रत्येक सप्ताह दान पात्र खोला जाता है, जिसमें सामान्य दिनों में लगभग 11से 14 लाख रुपये की राशि प्राप्त होती है, लेकिन इस बार दान राशि ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए।

मंदिर समिति के अनुसार, श्रद्धालुओं द्वारा दी गई दान राशि का उपयोग मंदिर के विकास, निर्माण कार्यों, श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं तथा विभिन्न व्यवस्थाओं पर किया जाता है। इस बार प्राप्त हुई रिकॉर्ड दान राशि से यह स्पष्ट है कि त्रिदेव महादेव मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ रही है।मंदिर में बढ़ती श्रद्धा और दान राशि ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि त्रिदेव महादेव मंदिर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है।











