उत्तर प्रदेश

गड्ढे के पास कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: बदहाल सड़कों के विरोध में गले में पहनी नरमुंडों की माला

IMG 20260908 114155कानपुर। शहर की बदहाल सड़कों और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चमनगंज इलाके में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। चमनगंज में स्थित एक 20 फीट गहरे जानलेवा गड्ढे के पास खड़े होकर कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस प्रदर्शन के दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रतीकात्मक नरमुंडों की माला पहनी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सड़क पर बने यह गहरे गड्ढे कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं और प्रशासन इसे लेकर गंभीर नहीं है।इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व पार्षद राकेश साहू, जावेद उस्मानी, राजकिशोर वर्मा, मेराज अहमद, नसीम अंसारी और जितेंद्र समेत कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button