नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सलिलकांत श्रीवास का भव्य स्वागत


कानपुर। वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति राष्ट्रीय संगठन की ओर से आज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सलिलकांत श्रीवास का क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर में अनौपचारिक रूप से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पगड़ी, स्मृति चिन्ह, तलवार, अंगवस्त्र एवं बड़ी माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशंकर हवेलकर ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों में वंचित समाज की सम्मानजनक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वाल्मीकि, धानुक, कठेरिया, बसोर, बरार एवं बास्फोर सहित अन्य समाजों के उचित समायोजन पर विचार किया जाना चाहिए।

नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सलिलकांत श्रीवास ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि भाजपा के समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित अवसर दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।
कार्यक्रम में रविशंकर हवेलकर, राकेश सिद्धार्थ एडवोकेट, सुहैल मंसूरी पत्रकार, विनय कुमार, दीपक कुमार, अनीस गौतम, विवेक कुमार, सुशील कुमार, हिमांशु जायसवाल, दिव्यांशु गुप्ता, अभिषेक वर्मा, प्रदीप शाहू, पीयूष पांडे, कृष्ण गौतम, नीलेश कुमार, ज्ञान शंकर, सतीश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




