उत्तर प्रदेश

के-बीवीएस स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान

IMG 20261005 WA0013
कानपुर। के-बीवीएस स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन फाउंडेशन के फाउंडर श्री ब्रजवीर सिंह द्वारा द ब्रिटिश इंग्लिश स्पीकिंग एंड कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
IMG 20261005 WA0014

IMG 20261005 WA0012
कार्यक्रम में बच्चों को मिस्टर ब्रिटिश, मिस ब्रिटिश, बेस्ट इंग्लिश स्पोकन अवार्ड, बेस्ट वेब क्राफ्ट्समैन अवार्ड, बेस्ट राइटिंग अवार्ड, बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन अवार्ड एवं बेस्ट कंप्यूटर स्टूडेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
IMG 20261005 WA0011

IMG 20261005 WA0010

IMG 20261005 WA0009

इसी क्रम में सुम्बुल मैम एवं सनावर मैम को बेस्ट कंप्यूटर टीचर अवार्ड तथा अलीम सर को एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथियों श्री ब्रजवीर सिंह, श्री सैयद अबरार, श्री गौरव निगम, श्री कपिल केसरवानी, श्री अनुज निगम, सिमरन कौर, राखी गुप्ता तथा थाना बेकनगंज के एसएचओ एवं पुलिस स्टाफ को उनके नियमित एवं सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एंटी क्राइम से श्री अखलाक अहमद, कानपुर टुडे से श्री महबूब आलम खान, श्री हयात ज़फर हाशमी, यूएनटी से श्री दानिश खान, 100 क्राइम से श्री सरवर आलम, श्री आरिफ साहब, श्री शीनू शाह, समय व्यू से श्री आफताब सोहेल, श्री अचिन अरोड़ा, श्री आसिफ एवं अमित गौतम (जनसत्ता टुडे) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा, अंग्रेजी भाषा, कंप्यूटर शिक्षा, लेखन, खेल एवं कौशल विकास के प्रति उत्साह बढ़ाना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रोत्साहित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button