उत्तर प्रदेश

हौंसलों की उड़ान फाउंडेशन द्वारा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन, 600 से ज्यादा मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ! 🩺✨

IMG 20261011 WA0042
मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है! इसी संकल्प के साथ हौंसलों की उड़ान फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार (10 अक्टूबर 2026) को ईदगाह कॉलोनी, 13 नंबर पार्क में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।
IMG 20261011 WA0041
संस्था के संस्थापक डॉ. ओजस्वा गुप्ता जी एवं अध्यक्ष राखी गुप्ता जी के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में 600 से अधिक जरूरतमंद मरीजों की स्वास्थ्य जाँच की गई और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं व परामर्श का सीधा लाभ मिला।
IMG 20261011 WA0044
यह गरिमामयी कार्यक्रम आसिफ कादरी जी (अध्यक्ष, सीसामऊ विधानसभा), मो. नदीम सिद्दीकी जी, मो. अफसान जी, अविराज वर्मा जी एवं विनोद यादव जी (उपाध्यक्ष, सीसामऊ विधानसभा) की अध्यक्षता एवं गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर श्री अलीम खान जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


शिविर को सफल बनाने के लिए सभी डॉक्टरों, समाजसेवियों और पूरी टीम का दिल से आभार, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज कल्याण में अपना योगदान दिया। हम आगे भी स्वास्थ्य और सेवा की इस उड़ान को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं! 🙏❤️
#हौंसलोंकीउड़ानफाउंडेशन #निःशुल्कचिकित्साशिविर #स्वास्थ्यसेवा #समाजसेवा #कानपुर #डॉओजस्वागुप्ता #राखीगुप्ता #सीसामऊ #HaunslonKiUdaan #FreeMedicalCamp #HealthCamp #SocialService #KanpurNews #HealthcareForAll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button