News

हवन-पूजन कर युगराज जैन ने संभाली सरपंच की कुर्सी

Rajkamal Pareek

पाली। रानी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बिजोवा में रविवार को नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन ने पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में अनूठे अंदाज में पदभार ग्रहण किया। हवन-अनुष्ठान के साथ फिल्मी अंदाज में आयोजित समारोह में उन्होंने फीता काटा और सरपंच की कुर्सी को नमन कर कार्यभार संभाला। इस अवसर पर सभी वार्ड पंचों और बड़ी संख्या में मतदाताओं की मौजूदगी रही।

WhatsApp Image 2026 11 02 at 6.20.40 PM

पदभार ग्रहण के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जैन ने कहा कि उनके पिता और भाई ने गांव के विकास को लेकर जो सपने देखे थे और जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। वे गांव के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से काम करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि तन, मन और धन से पंचायत राज संस्थाओं के नियमों के अनुरूप सदैव उनकी सेवा में तत्पर रहेंगे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button