पाली नगर निगम महापौर नमिता विकास बुबकिया का वार्ड 33 में स्वागत, वार्ड में स्वच्छता एवं विकास कार्य करवाने का दिया आश्वासन

Ghevarchand Arya
पाली। नगर निगम पाली की महापौर नमिता विकास बुबकिया ने वार्ड संख्या 33 में प्रवास कर वार्डवासियों से संवाद किया। वार्ड वासियों ने पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, मुकेश नाहर, पूर्व पार्षद विकास बुबकिया रमेश परिहार के नैतृत्व में महापौर के वार्ड में पहुंचने पर स्वागत सत्कार किया गया।
इस दौरान मुकेश मोदी, आदित्य जैन, कपिल सोनी, रमेश बलाई, कार्तिक धोखा, गौरव चोपड़ा, गौरव मरलेचा और मातृशक्ति सहित कई वार्ड वासी मोजूद रहे। सभी उपस्थितजनों ने स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा वार्ड एवं शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली।

अपने संबोधन में महापौर नमिता विकास बुबकिया ने कहा कि पाली शहर का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर निगम द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के जनहित के कार्य करवाए जाएंगे। जनसंपर्क कार्यक्रम का उद्देश्य वार्डवासियों की समस्याओं को सुनना, उनकी अपेक्षाओं को समझना तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और आमजन के सामूहिक प्रयासों से ही पाली को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित शहर बनाने का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा।











