कोठार ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित, फूलवंती देवी 350 से अधिक वोटों से बनीं सरपंच

डीके देवासी
बाली उपखंड क्षेत्र की कोठार ग्राम पंचायत में पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को हुए मतदान के बाद देर रात सरपंच एवं वार्ड पंचों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। सरपंच पद पर फूलवंती देवी पत्नी जैसाराम मेघवाल, वेलार ने 350 से अधिक मतों से जीत दर्ज कर सरपंच पद पर कब्जा जमाया।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं ग्राम पंचायत के वार्ड पंचों के नतीजे भी सामने आए। वार्ड संख्या 6, 7 एवं 8 में प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की।

वार्ड पंचों के चुनाव परिणाम
- वार्ड नंबर 01 – तेजाराम देवासी
- वार्ड नंबर 02 – देवाराम देवासी
- वार्ड नंबर 03 – शेरसिंह
- वार्ड नंबर 04 – सीतादेवी
- वार्ड नंबर 05 – रतनकुंवर
- वार्ड नंबर 06 – कल्पेश देवासी (निर्विरोध)
- वार्ड नंबर 07 – सुगना कुमारी (निर्विरोध)
- वार्ड नंबर 08 – अर्जुनकुमार (निर्विरोध)
- वार्ड नंबर 09 – नीतू कुंवर
- वार्ड नंबर 10 – रामुदेवी देवासी
- वार्ड नंबर 11 – मादुराम
उपसरपंच चुनाव को लेकर जोड़-तोड़ तेज
सरपंच एवं वार्ड पंचों के चुनाव परिणाम आने के बाद अब ग्राम पंचायत में उपसरपंच पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। उपसरपंच का चुनाव आम नागरिकों द्वारा नहीं, बल्कि नवनिर्वाचित वार्ड पंचों द्वारा मतदान के माध्यम से किया जाएगा। ऐसे में उपसरपंच पद पर किसका कब्जा होगा, इसको लेकर गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
पंचायती राज चुनाव के द्वितीय चरण के तहत कोठार ग्राम पंचायत में मतदान, नामांकन और मतगणना की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की गई। मतदान समाप्त होने के कुछ घंटों बाद ही मतगणना शुरू हुई और देर रात चुनाव परिणाम घोषित किए गए।











