पाली प्रधान श्रीदेवी पटेल को हराकर सुगना बंजारा बनी रूपावास सरपंच

Ghevarchand Arya
पाली। पंचायत समिति पाली की प्रधान श्रीदेवी पटेल को कड़े मुकाबले में 5 मतों से हराकर सुगना बंजारा ने विजयश्री हासिल की। 30 नवम्बर को बेलेट पेपर से ग्राम पंचायत मुख्यालय में हुए चुनाव में सुगना बंजारा को कुल 957 और श्रीदेवी पटेल को 952 मत ही मिले इस प्रकार सुगना बंजारा 5 मत से विजय घोषित की गई। यहां भंवर कवर को 440 सुमन बंजारा को 205 नोटा 33 जबकि 99 मत निरस्त हुए।
सूत्रों के अनुसार वार्ड एक दो तीन में सुगना बजारा का दबदबा रहा जबकि वार्ड चार और पांच में श्रीदेवी ने जबरदस्त बढ़त बनाई । वार्ड एक में सुगना को 365 और श्री देवी को मात्र 65 मत ही मिले, वार्ड दो में सुगना को 109 और श्री देवी को 46 मत मिले वार्ड नंबर 3 में सुगना को 255 और श्री देवी को 149 मत ही मिले इस प्रकार तीनों वार्डों में सुगना बंजारा 469 मतों से बढत बनाकर आगे रही।
इसी प्रकार वार्ड नंबर चार में सुगना बंजारा को 137 जबकि श्रीदेवी पटेल को 325 मत और वार्ड पांच में सुगना बंजारा को सिर्फ 91 जबकि श्रीदेवी पटेल को 367 मत मिले दोनों वार्डो में श्रीदेवी 464 मतों की बढ़त ही बना सकी ।











