नेशनल हैंडबॉल में सिल्वर मेडल: मोर्डन सेकंडरी स्कूल कंवलियास के छात्र रुद्राक्ष नाथ योगी का गांव में भव्य स्वागत

गौतम सुराणा
कंवलियास | नेशनल स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में मोर्डन सेकंडरी स्कूल कंवलियास के छात्र रुद्राक्ष नाथ योगी ने राजस्थान की टीम का नेतृत्व करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त कर विद्यालय, गांव और पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया। इस अवसर पर मॉडर्न स्कूल में उल्लासपूर्वक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र के परिवार व विद्यालय परिवार द्वारा चयनित छात्रों और परिजनों का स्वागत-अभिनंदन किया गया। वहीं परिवारजनों द्वारा विद्यालय के निदेशक सहित सभी अतिथियों का साफा बंधवाकर सम्मान किया गया कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सरपंच रामप्रसाद कुमावत, कासोरिया सरपंच भंवर गुर्जर, मॉडर्न सेकेंडरी स्कूल के निदेशक किशोर छतवानी,कोच दुर्गेश सिंह राठौड़ , निंबा नाथ योगी, प्रकाश जाट, खमान सिंह, गौतम सुराणा विष्णु टेलर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय में दीपावली से पूर्व विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। समापन समारोह के बाद रुद्राक्ष नाथ का भव्य जुलूस पूरे गांव में डीजे के साथ निकाला गया। इस दौरान ।इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।
विद्यालय की बड़ी उपलब्धि:
नेशनल स्तर पर विद्यालय में मात्र 3 साल के अंदर खेल के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 15 राज्य स्तरीय चयन और 2 नेशनल स्तर पर चयन हुए हैं।











