News

नव नियुक्त सरपंच एवं वार्ड पंचों का सम्मान समारोह आयोजित, पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे ने की शिरकत

गोपाल सिंह 

बगड़ी नगर। ग्राम पंचायत खोखरा की देवासियों की ढाणी में उप सरपंच छोगा राम देवासी के नेतृत्व में नव नियुक्त सरपंच महावीर सिंह चारण एवं समस्त वार्ड पंचों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे, पशुपालन बोर्ड के उपाध्यक्ष गोरधन देवासी सहित देवासी समाज के सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।

प्रदेश सोशल मीडिया समन्वयक गोपाल सिंह खोखरा ने बताया कि समारोह के दौरान नव नियुक्त सरपंच, उप सरपंच एवं समस्त वार्ड पंचों का माला एवं साफा पहनाकर बहुमान किया गया।

इस अवसर पर पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे ने नवनियुक्त सरपंच एवं उप सरपंच को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दें। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाकर पात्र लोगों को उनका लाभ दिलवाएं।

नवनियुक्त सरपंच महावीर सिंह चारण ने कहा कि ग्राम पंचायत की सभी 36 कौम को साथ लेकर गांव का चहुंमुखी विकास करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया।

समारोह में देवासी समाज के जनप्रतिनिधि, पूर्व सरपंच, पूर्व वार्ड पंच, समस्त वार्ड पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button