News

CA ललित मुणोत की 26 वर्षों की निःस्वार्थ सेवा सराहनीय, बाली जैन मित्र मंडल मुंबई ने जताया आभार

Vikram B Rathod

मुंबई। बाली जैन मित्र मंडल, मुंबई (Charity-Regd.) की 34वीं वार्षिक साधारण सभा रविवार, 1 नवंबर 2026 को क्षेत्रपाल भवन, झाबवा वाड़ी, चीराबाजार, मुंबई में आयोजित हुई। इस अवसर पर मंडल की ओर से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) ललित मुणोत द्वारा वर्ष 2001 से 2026 तक लगातार 26 वर्षों तक बिना किसी पेशेवर फीस के मंडल के ऑडिटर के रूप में दी गई निःस्वार्थ सेवाओं के लिए उनका विशेष आभार व्यक्त किया गया।

मंडल की कमेटी ने ललित मुणोत की समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पेशेवर योग्यता, अनुभव और समय को समाजहित में समर्पित कर सेवा की एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है। उनकी यह 26 वर्षों की निःस्वार्थ सेवा वास्तव में काबिले तारीफ है।

इस अवसर पर मुंबई जैन मित्र मंडल के अध्यक्ष किरण कितावत एवं सचिव चंपक राठौड़ ने ललित भाई का तहेदिल से धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनकी सेवाओं की अनुमोदना की।

CA ललित मुणोत (बाली) ने कहा कि उन्होंने इस जिम्मेदारी को केवल पेशेवर कार्य नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने सामाजिक दायित्व के रूप में निभाया है। साथ ही उन्होंने बाली एवं समाज के अन्य योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से आगे आकर मंडल की जिम्मेदारी संभालने तथा निःस्वार्थ सेवा की इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने की अपील की।

उन्होंने 1 अप्रैल 2026 से लागू आयकर अधिनियम, 2025 के अंतर्गत ट्रस्टों की बढ़ती वैधानिक अनुपालन संबंधी जिम्मेदारियों पर भी प्रकाश डाला और समय पर आवश्यक नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करने की आवश्यकता बताई।

उल्लेखनीय है कि CA ललित मुणोत को समाज एवं विभिन्न संस्थाओं में उनके उत्कृष्ट कार्यों और उल्लेखनीय योगदान के लिए अनेक बार सम्मानित भी किया जा चुका है। उनकी 26 वर्षों की निरंतर सेवा समाज के प्रति समर्पण, विश्वास और निस्वार्थ भावना का प्रेरणादायक उदाहरण है।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button