News

आर्य वीर दल पाली की सरदार भगतसिंह व्यायाम शाला शाखा का 8 दिवसीय कमांडों प्रशिक्षण एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य समापन

Ghevarchand Arya

पाली सोमवार 2 नवम्बर। आर्य वीर दल सरदार भगतसिंह व्यायाम शाला के आठ दिवसीय कमांडों प्रशिक्षण एवं चरित्र निर्माण शिविर का रविवार को भव्य शोर्य प्रदर्शन के साथ समापन हुआ। शिविर संचालक प्रेम कुमार आर्य ने बताया कि शिविर में 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के 70 प्रतिभागियों ने आठ दिवसीय सत्र में भाग लेकर कठीन श्रम, अनुशासन और निष्ठा से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शाखा संरक्षक नृसिंह आर्य ने बताया कि शिविर में सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, कराटे, लाठी संचालन, मलखंभ पर योग और सेनिक कमांडो का प्रशिक्षण दिया गया जिसका प्रतिभागीयो ने आज आकर्षक प्रर्दशन कर अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया। इसके अलावा छाती पर लेटकर और पीठ के बल लेटकर उपर से मोटरसाइकिल निकालना, छाती और पीठ पर 50 किलों वजनी पत्थर रखकर हथोड़े से तोड़ना। मलखंभ पर आकर्षक योग मुद्रा बनाना और राइफल से अचूक निशाना लगाने के अलावा काल्पनिक युद्ध का दृश्य बनाकर गोलों की बारिश के मध्य से बचकर निकलने का हेरत अगेज प्रर्दशन किया गया। उपस्थित अभिभावकों और दर्शको ने तालीया बजाकर उत्साह वर्धन किया।

WhatsApp Image 2026 11 02 at 3.12.46 PM 1

शिविर में 70 से अधिक बच्चों और युवक युवतियों ने भाग लिया जिसमे 40 लडकीया और युवतियां जबकि 30 से अधिक लड़के और युवक है। सभी ने सहायक शिक्षक विनय आर्य, शिवा पटेल, दीक्षित गोस्वामी, निशासिंह, दिलीप परमार, तरुण चौधरी के सानिध्य में प्रशिक्षण प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और सहयोग करने वाले भामाशाहों का शाखा की और से अतिथियों के हाथों स्वागत पटीका और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किये गये। शेष सभी बच्चों को प्रमाण पत्र दिये गये जिसको प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम मे पार्षद छगनलाल मेघवाल, मुकेश गोस्वामी, मुकेश देवासी, डॉ शिवचरण मीणा, विख्यात मंच संचालक ओम आचार्य, पूर्व एक्सियन ललित ओझा, महेश बागड़ी, महावीर इंटरनेशनल सचिव नवीन मेहता, पर्यावरण प्रेमी अशोक गादिया, धर्म जागरण भरत गादिया, मनोज जांगिड़, एडवोकेट विनोद जांगिड़, घेवरचंद आर्य, गौरीशंकर शर्मा, कैलाश आर्य, हुकमाराम बंजारा मांगी लाल चौहान, किशोर कुमार, ऋषि व्यास सहित शहर के अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button