News

हिन्दू सेवा मंडल हाउसिंग बोर्ड में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

घेवर चंद आर्य 

पाली। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, पाली द्वारा सेवा सप्ताह के तहत शुक्रवार को पुराना हाउसिंग बोर्ड स्थित हिंदू सेवा मंडल में मुख्य अतिथि परमेश्वर जोशी (प्रांत मंत्री, विहिप जोधपुर प्रांत) एवं राजेन्द्र सिंह भाटी (प्रांत उपाध्यक्ष,विहिप जोधपुर प्रांत)वन्दे मातरम विद्यालय के संस्थापक उपस्थित में फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण कर वृक्षारोपण का महत्व समझाना रहा।

WhatsApp Image 2026 07 10 at 6.50.48 PM

विहिप जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत 12 जुलाई रविवार को मेडिकल जांच शिविर का आयोजन प्रातः 8:00 बजे से 12:30 बजे तक बजरंगबाड़ी स्थित नवनीत विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित किया जाएगा। जिसमे डॉक्टर लक्ष्मण सोनी (टीबी चेस्ट), डॉ प्रदीप चौधरी (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ एच आर बालोटिया (मेडिसन), डॉ राजेश कुमार (सर्जरी), डॉ प्रानकुल खंडेलवाल (नाक कान गला) , डॉ रामकरण चौधरी (नर्सिंग अधिकारी), निशुल्क जांच कर दवाईयां देंगे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नरेंद्र माछर, प्रान्त सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, नगर अध्यक्ष आनन्दस्वरूप गुप्ता, सेवा प्रमुख गणेश कुमावत, केलाश कुमावत, श्रवण भिलवारा, प्रमोद गॉड, श्रवण रावल, गौरव शर्मा, यश बारिया, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

रिपोर्ट – घेवरचन्द आर्य

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button