News

आदर्श महिला सम्मान समूह की ओर से बन्नी ठनी लहरिया महोत्सव का हुआ आयोजन, विजेताओं को मिला पुरस्कार

भरत शर्मा।


सावन में मोरनी बनके में तो छम छम नाचूं


आदर्श महिला सम्मान समूह की ओर से रविवार को आदर्श नगर स्थित एक पार्क में बन्नी ठनी लहरिया महोत्सव सीजन 2 का समारोह पूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमति आरती सिकरवार ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वोट बाईसा ब्रांड एम्बेसडर तनुश्री कंवर रही। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी समृद्ध राजस्थानी संस्कृति ओर परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन से महिलाओं की प्रतिभाओं को मंच मिलने से उनमें आत्मविश्वास बढता है और समाज में सकारात्मक संदेश भी जाता है।

WhatsApp Image 2026 08 16 at 7.43.18 PM
लहरिया महोत्सव में रेणु कंवर ने सावन में मोरनी बनके में तो छम छम नाचूं, शोभा कंवर ने बना रे बागा में झूला, सज्जन कंवर ने दिल से बांधी एक डोर,मंजू कंवर ने चूड़ी भी ज़िद पे आई है,भाग्यश्री कंवर ने ये दूसरी हम नहीं छोड़ेंगे पर मनमोहक नृत्य किया। कार्यक्रम में विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर मेवा सैनी, संध्या, गीता,कनिका, तमन्ना आदि मौजूद रही। संचालन आरती सिकरवार ने किया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button