नगर निगम पाली द्वारा रामदेव रोड की कंटीली झाड़ियां हटाकर वर्षों पुरानी समस्या का समाधान।

घेवरचन्द आर्य पाली
पाली 2 नवंबर । नगर-निगम पाली के सफाई अभियान दस्ता द्वारा बाबा रामदेव रोड स्थित रामदेव बगेची एवं आस पास उगी वर्षों पुरानी कंटीली झाड़ियों को जेसीबी से काटकर सफाई करवाई गई जिससे स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिली।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, उक्त स्थान पर लगी कंटीली झाड़ियां करीब 25 से 30 वर्ष से अधिक पुरानी थीं। जिसमे मच्छर और जहरीले जीवों की भरमार हो गई थी। झाडीयो और जाल के पुराने पेड़ों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का भय भी बना रहता था साथ ही राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था।

आमजन की सुरक्षा की दृष्टि से भी गंभीर खतरा बना हुआ था। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान से अब मार्ग पूरी तरह साफ-सुथरा और सुरक्षित हो गया है। इस कार्य से स्थानीय निवासियों एवं राहगीरों में खुशी का माहौल है। नागरिकों ने नगर निगम की इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार जताया। इस अवसर पर पार्षद योगेंद्र वर्मा, पूर्व पार्षद सुमार सभवानी, कल्याण सिंह सोलंकी, गोविंद जीनगर, चैनराज गोयल, राकेश जोशी सहित वार्ड के प्रबुद्ध नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।











