News

स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में रल ने स्वर्ण और बारेसा ने कांस्य पदक जीत, पाली का बढ़ाया मान

Ghevarchand Arya

पाली, 25 जून छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 19 से 21 जून तक आयोजित हुई वेस्ट जोन स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पाली के खिलाड़ी गिरीश रल एवं राहुल बारेसा ने राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व किया। गिरीश रल ने स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जबकि राहुल बारेसा ने बेंच प्रेस प्रतियोगिता के अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर पाली जिला सहित राजस्थान का गौरव बढ़ाया।

जिला स्ट्रेंथ लिफ्टिंग संघ के सचिव मांगुसिंह दुदावत ने बताया दोनों खिलाड़ियों के पाली पहुंचने पर खेल प्रेमियों एवं संघ पदाधिकारियों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

WhatsApp Image 2026 06 25 at 1.01.20 PM WhatsApp Image 2026 06 25 at 1.01.19 PM

इस अवसर पर श्यामलाल बारेसा, जसराज आदिवाल, कपिल बारेसा , समाजसेवी रफीक चौहान, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महिपाल सिंह निम्बाड़ा, सचिव राजेश पाटनेचा, वासुदेव शर्मा, बहादुर सिंह राठौड़, सत्यनारायण सिंह पुनाडिया, हेमराज शर्मा, सुमित, सूजल, विवेक रांकावत, भरत वैष्णव, क्रिश भाटी, भरत खींची, हर्ष, बबलु एवं तेज कंवर सहित कई जने मौजूद रहे।

रिपोर्ट घेवरचन्द आर्य पाली

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button