महापौर नमिता विकास बुबकिया ने ट्रांसपोर्ट नगर में सफाई अभियान का निरीक्षण व्यवस्था में सुधार के दिए दिशा निर्देश।

घेवरचंद आर्य पाली
पाली 31 अक्टूबर शनिवार। नगर निगम पाली की महापौर नमिता विकास बुबकिया ने शुक्रवार को देर रात ट्रांसपोर्ट नगर का दौरा कर वार्ड में चल रहे विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण किया।
इस दौरान महापौर ने सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए क्षेत्र में उगी कंटीली झाड़ियों की कटाई एवं सफाई कार्य का अवलोकन किया। साथ ही वार्ड में लंबे समय से बंद पड़ी रोड लाइटों को दुरुस्त करवाई गयी। कुछ स्थानों पर पर्याप्त रोशनी की आवश्यकता को देखते हुए संबंधित ठेकेदार को चार-पांच नई रोड लाइट लगाने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में रात्रि के समय आवागमन करने वाले लोगों एवं व्यापारियों को परेशानी नहीं हो।
महापौर नमिता विकास बुबकिया ने ट्रांसपोर्ट नगर की खस्ताहाल सड़कों की स्थिति पर भी संज्ञान लेते हुए जल्द ही सड़कों में सुधार करवाने का भरोसा दिलाया। ज्ञातव्य रहे कि गत दिनों ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र की सफाई, रोड लाइट एवं सड़कों से संबंधित समस्याओं से महापोर को अवगत करवाया था। इसके बाद नगर निगम द्वारा विशेष अभियान चलाकर सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुधारने की दिशा में कार्य शुरू किया गया है।
महापौर ने कहा कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र में स्वच्छता, प्रकाश एवं आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रिपोर्ट घेवरचन्द आर्य पाली











