करवा चौथ पर सेवा भारती के मेहंदी केंद्र में महिलाएं उचित राशि पर लगवा सकेंगी मेहंदी

प्रवीण सेन।
करवा चौथ के पावन पर्व को देखते हुए सेवा भारती भीलवाड़ा महानगर द्वारा संचालित मेहंदी केंद्र की ओर से दो दिवसीय मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 27 एवं 28 अक्टूबर 2026 को रामलीला मैदान, आजाद चौक, भीलवाड़ा में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के तहत महानगर की माताओं एवं बहनों के हाथों पर मेहंदी रचाने की व्यवस्था की गई है। सेवा भारती की प्रशिक्षित शिक्षिकाओं द्वारा उचित राशि पर मेहंदी लगाई जाएगी, जिससे महिलाएं करवा चौथ के त्योहार पर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।

सेवा भारती की ओर से महानगर की सभी माताओं एवं बहनों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेहंदी केंद्र पर पहुंचकर इस सेवा का लाभ लें। इस पहल का उद्देश्य त्योहार के अवसर पर महिलाओं को उचित राशि पर मेहंदी लगाने की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ सेवा भारती की शिक्षिकाओं के कौशल को प्रोत्साहित करना है।











