जोरावरपुरा को मिलेगी एक और प्राइवेट बस सेवा, 2 नवंबर से होगा संचालन शुरू

नारायण लाल गुर्जर
जोरावरपुरा। ग्राम पंचायत जोरावरपुरा सहित आसपास के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्र में आवागमन की सुविधा को बढ़ावा देने के लिए S.S.R. बस सर्विस, भीलवाड़ा की ओर से एक और प्राइवेट बस सेवा शुरू की जा रही है। बस सेवा का संचालन 2 नवंबर से शुरू होगा।
इस बस सेवा से विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बस रायपुर से सुबह 8:15 बजे रवाना होकर सुबह 9:40 बजे जोरावरपुरा पहुंचेगी और सुबह 10:30 बजे भीलवाड़ा पहुंचेगी।

वहीं, भीलवाड़ा से दोपहर 2:15 बजे रवाना होकर बस शाम 4:10 बजे जोरावरपुरा पहुंचेगी तथा शाम 5:20 बजे रायपुर पहुंचेगी।
क्षेत्रवासियों ने इस सुविधा के लिए S.S.R. बस सर्विस, भीलवाड़ा का आभार व्यक्त किया। नई बस सेवा से ग्रामीणों को यात्रा के लिए एक और विकल्प मिलेगा।











