विहिप की मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा करवा चौथ पर महिलाओं के मेहंदी लगाने का शिविर आयोजित

घेवरचन्द आर्य
पाली। सनातन संस्कृति के पावन पर्व करवा चौथ के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद की महिला इकाई मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा मेहंदी लगाने का शिविर आयोजन किया गया।
दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका प्रियंका माली ने बताया कि त्यौहार पर महिलाओं को मेहंदी लगवाने के लिए बहुत भटकना पड़ता है उसी को ध्यान में रखते हुए रामदेव रोड स्थित दयानंद बगीची, में शिविर आयोजित किया गया जिसमें दुर्गावाहिनी की 20 कार्यकर्ताओ ने लागत मूल्य पर मेहंदी लगाने का कार्य किया । शिविर में 80 से अधिक बहनों ने मेहंदी लगवाई ।

उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं धार्मिक पर्वों के प्रति उत्साह बढ़ाना तथा बहनों के बीच आपसी सहयोग एवं सौहार्द की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में मातृशक्ति प्रांत संयोजिका कुसुम थावानी, दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका विनीता तनवानी, विभाग संयोजिका रेखा सोलंकी, रानी गोस्वामी, मनीषा प्रजापत, पियूष कांवर एवं कंचन प्रजापत सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।











