News

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय, वरकाणा के प्रतिनिधिमंडल ने नवनिर्वाचित बिजोवा सरपंच युगराज जैन का किया स्वागत एवं सम्मान

भरत शर्मा


वरकाणा। बिजोवा गाँव के नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन का पार्श्वनाथ जैन विद्यालय, वरकाणा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष बाबूलाल मंडलेशा, सह सचिव महेंद्र धोका सह सचिव उमेशचंद भंडारी अमिता गाँधी, दिनेश चौधरी, डॉ. सचेंद्र बोहरा,सुनीत चतुर्वेदी,एवं हनवंत सिंह सहित संस्था परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष बाबूलाल मंडलेशा ने कहा कि युगराज जैन का जीवन जैनत्व के आदर्शों, संस्कारों एवं समाज सेवा की भावना से प्रेरित है। उनका व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणादायी है। उनसे अपेक्षा है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज के विकास एवं जनकल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

WhatsApp Image 2026 10 28 at 7.00.51 PM

सह सचिव महेंद्र धोका ने युगराज जैन के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता और सामाजिक प्रतिबद्धता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

सम्मान से अभिभूत नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन ने कहा कि उनके जीवन में विकसित संस्कारों एवं मूल्यों में वरकाणा विद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा, “मेरे ये संस्कार वरकाणा विद्यालय की ही देन हैं। मैं संस्था के इस स्नेह और सम्मान का मान रखूँगा तथा समाज को विकास और प्रगति का नया आयाम देने का हरसंभव प्रयास करूँगा।”

कार्यक्रम में उपस्थित संस्था परिवार के सदस्यों ने युगराज जैन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल एवं समाज सेवा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button