पादरला ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 2 से भुराराम देवासी निर्विरोध वार्ड पंच घोषित, गांव में खुशी की लहर

डीके देवासी
पादरला। उपखंड बाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत पादरला में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के तहत गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान ग्राम पंचायत पादरला के वार्ड संख्या 2 में भुराराम देवासी निर्विरोध वार्ड पंच चुने गए। उनके निर्विरोध निर्वाचन से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई वार्ड संख्या 2 में दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था।

इनमें से एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद भुराराम देवासी को निर्विरोध वार्ड पंच घोषित किया गया भुराराम देवासी के निर्विरोध वार्ड पंच बनने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन कर बधाई दी इस अवसर पर मोहन देवासी, श्रवणसिंह, चेलाराम देवासी, मानकलाल देवासी, अशोक देवासी, भगराम देवासी, रेंगाराम देवासी, गुड़ा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे ग्रामीणों ने इसे आपसी एकता, भाईचारे और विश्वास का प्रतीक बताते हुए खुशी जाहिर की उन्होंने उम्मीद जताई कि भुराराम देवासी वार्ड की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे भुराराम देवासी ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उसे बनाए रखने और वार्ड के विकास एवं जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।











