नव नियुक्त सरपंच महावीर सिंह चारण रविवार 1 नवम्बर को करेंगे पदभार ग्रहण करेंगे

गोपाल सिंह खोखरा।
पंचायत समिति बगड़ी के ग्राम पंचायत खोखरा में नव नियुक्त सरपंच महावीर सिंह चारण रविवार 1 नवम्बर को ग्राम पंचायत में अपने वार्ड पंच सहित कार्य भर ग्रहण करेंगे , उपसरपंच छोगा राम देवासी सहित वार्ड पंच शपथ ग्रहण कर पद भार ग्रहण करेंगे, युवा सरपंच महावीर सिंह चारण ने बताया कि बड़े बुजुर्ग, युवा साथी, माताएं बहने 36 कॉम के सहयोग से गांव की सेवा करने का अवसर मिला

गोपाल सिंह खोखरा, प्रदेश सोशल मीडिया समन्वयक ने बताया कि सरपंच महावीर सिंह चारण ने समस्त ग्राम वासियों और युवा शक्ति और माताएं बहने से इस पदभार ग्रहण समारोह में 36 कॉम के सभी को आने का न्यौता दिया गया, और आइए हम सब मिलकर ग्राम खोखरा के चहुमुखी विकास से खोखरा गांव को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग प्रदान करें। उप सरपंच छोगा राम देवासी ने बताया कि यह नव नियुक्त ग्राम पंचायत सदैव ग्राम के विकास कार्य को लेकर अग्रेषित रहेंगी











