News

टुण्डी में जल्द बनेगा भव्य स्टेडियम, सांसद ढुल्लू महतो ने की घोषणा

Deepak Kumar Pandey

डंडाटांड़ फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में उमड़ा जनसैलाब, सांसद बोले– टुण्डी की जनता मेरे लिए देवतुल्य


टुण्डी। धनबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने रविवार को टुण्डी प्रखंड के मनियाडीह थाना क्षेत्र के डंडाटांड़ गांव में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान खेल आयोजकों ने फूल-मालाओं एवं गुलदस्ते भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। सांसद के पहुंचने पर खेल प्रेमियों और स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि वर्तमान समय में फुटबॉल जैसे पारंपरिक खेलों का आकर्षण धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है, लेकिन क्षेत्र के युवाओं ने इस खेल को पुनर्जीवित करने का सराहनीय प्रयास किया है। खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और अनुशासन ही ऐसे आयोजनों की सफलता का आधार हैं। युवाओं का यह प्रयास प्रशंसनीय है और खेलों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने डंडाटांड़ खेल मैदान को विकसित करने की घोषणा करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक मैदान में जल्द ही स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें और वे अपनी प्रतिभा के दम पर राज्य एवं देश का नाम रोशन कर सकें। स्टेडियम की घोषणा होते ही पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

टुण्डी की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सांसद ने कहा, “टुण्डी की जनता मेरे लिए देवतुल्य है। मैं यहां की जनता का सेवक बनकर हमेशा खड़ा रहूंगा। जब भी मुझे बुलाया जाएगा, मैं उनकी सेवा के लिए समय पर उपस्थित रहने का प्रयास करूंगा।”

IMG 20261101 WA0116

इस अवसर पर सांसद ने थैलेसीमिया पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 15 लाख रुपये तथा बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के माध्यम से मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी कोष से 10 लाख रुपये, कुल 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आह्वान किया।

फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबले में बिरसा क्लब सुसनीलेवा ने एफसी क्लब मयूरनाचना को 1-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को सांसद ढुल्लू महतो ने 3 लाख रुपये का चेक एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया, जबकि उपविजेता टीम को 2 लाख रुपये और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं तीसरे एवं चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 60-60 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मीना हेंब्रम, सांसद प्रतिनिधि भोला साव, प्रमुख मालती मरांडी, मुखिया आशा मुर्मू, दुबाई मुर्मू, यूसुफ अंसारी, सुरेश साव, छुटु अंसारी, अविनाश मुर्मू, शक्ति हेंब्रम, चांद मुर्मू, शिव बालक सोरेन, ठाकुर सोरेन एवं करमू सोरेन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button