24 वर्षीय शिवम रामावत बने जोयला के सरपंच, 854 वोट हासिल कर दर्ज की जीत

Vikram B Rathod
जोयला। गांव जोयला में सरपंच पद के चुनाव में शिवम रामावत पुत्र श्री रमेश कुमार वैष्णव ने जीत हासिल की। महज 24 वर्ष की उम्र में पहली बार सरपंच निर्वाचित होकर उन्होंने गांव में युवा नेतृत्व की नई शुरुआत की है।
शिवम रामावत को कुल 854 वोट प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 158 वोटों के अंतर से हराया। उनकी जीत के बाद समर्थकों और युवा साथियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
शिवम रामावत ने अपनी जीत का श्रेय गांव के समस्त ग्रामीणों, युवा साथियों और समर्थकों को देते हुए कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे गांव के विश्वास और सहयोग की जीत है। उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे गांव की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और जोयला के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
24 वर्षीय शिवम रामावत के पहली बार सरपंच बनने से गांव में युवा नेतृत्व को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। ग्रामीणों और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। वेशणोदेवी माता मंङल मुबंई बाली की ओर हार्दिक शुभकामना











