News

बाली में शस्त्र पूजन एवं शरद पूर्णिमा कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक सम्पन्न

Vikram B Rathod

स्वातन्त्र्य वीर सावरकर सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ आयोजन, भारत माता की आरती एवं हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

बाली। स्वातन्त्र्य वीर सावरकर सेवा समिति, बाली के तत्वावधान में शस्त्र पूजन एवं शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर धार्मिक एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करके किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया।

कार्यक्रम के दौरान तीन बार प्रणव विचार के साथ ॐ का उच्चारण, एकात्मता मंत्र, विजय महामंत्र, 13 बार श्रीराम नाम जप, संकीर्तन एवं भजन प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ एवं श्रीराम स्तुति की गई। अंत में भारत माता की आरती कर राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं श्रद्धा व्यक्त की गई।

WhatsApp Image 2026 10 26 at 12.56.58 PM 1

कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने खीर प्रसाद ग्रहण किया। इस शुभ अवसर पर समिति से जुड़े विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं एवं राष्ट्रभक्ति का भाव देखने को मिला।

वन्दे मातरम्! जय श्रीराम!
भारत माता की जय!

स्वातन्त्र्य वीर सावरकर सेवा समिति, बाली

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button