शाखा स्तरीय कमाण्डो प्रशिक्षण एवं चरित्र निर्माण शिविर में लाठी संचालन और छूरी दांव के सिखे गुरु

Ghevarchand Arya
पाली 27 अक्टूबर मंगलवार। आर्य वीर दल भगतसिंह शाखा द्वारा 24.अक्टूम्बर से 1 नवम्बर तक अमर शहीद सरदार भगतसिंह व्यायाम शाला बांगड स्टेडियम के पास, सरदार पटेल नगर, पाली में आयोजित हो रहे चरित्र निर्माण एवं कमांडो प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कमांडो प्रेम कुमार आर्य द्वारा आत्म रक्षा के लिए लाठी संचालन और छूरी दांव से बचाव के गुर सिखाए।
मुख्य प्रशिक्षक प्रेम आर्य ने बताया कि शिविर में 12 से 25 वर्ष आयु वर्ग के 40 बच्चे और युवक युवतियां भाग ले रहे हैं। शिविर सुबह 6.00 से 7.00 एवं सायं 5.00 से 7.30 बजे तक आयोजित हो रहा है, जिसमें मुख्य प्रशिक्षक प्रेम कुमार आर्य, सहायक प्रशिक्षक विनय आर्य, दिक्षिता गोस्वामी, निशा सिंह, शिवा पटेल द्वारा बालक बालिकाओं एवं युवक युवतियों को आत्म रक्षा हेतु जुडों-कराटे, बॉक्सिग, लाठी, भाला, तलवार, अस्त्र शस्त्र संचालन एवं कमाण्डो ट्रेनिंग में राईफल शुटिंग, तीरदांबी, असाल्टीग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

बौद्धिक सत्र के तहत विद्वानों द्वारा बोद्धिक उद्बोधन के साथ योग प्रणायाम आसनों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। शिविर युवाओं के आत्मबल बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहा है। इसमें भाग लेने वाले युवक युवतियों को सेना भर्ती, पुलिस, अग्निवीर, वन विभाग में एवं निजी सुरक्षा कर्मी जैसी भर्तियों प्राथमिकता दी जाती है।
उन्होंने बताया कि शिविर गैर राजनितिक है जिसमें हर जाति, धर्म, वर्ग, बालक बालिकायें भाग ले रहे हैं यह शिविर सामाजिक सद्भाव शाती पूर्वक राष्ट्र को समर्पित रहेगा । शिविर के अंतिम दिवस 1 नवम्बर को सायं 5.00 बजे से समापन समारोह में बालक-बालिकाओं द्वारा साहसिक व्यायाम प्रदर्शन किया जायेगा।
शिविर की सफलता के लिए महेश बागड़ी, नरसिंह आर्य, के नैतृत्व में केलाश आर्य, विनय आर्य, ट्रेनर हनुमान, अंकित मेवाड़ा, लक्षीत सुनिल राव, अक्षयराव, सरद पारख, ताराचंद आर्य, मांगीलाल चौहान, सहित कई जने तैयारीयों में जुटे है।











